वेदांता प्लांट हादसे के घायलों से मिले मंत्री लखन देवांगन, रायगढ़ में अस्पतालों का किया दौरा देखिए विडिओ

Must Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन घायलों का हाल जानने रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मजदूरों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

मंत्री देवांगन ने अपैक्स हॉस्पिटल, मेट्रो बालाजी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज तथा जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती घायलों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि तीन दिन पहले शक्ति जिले में स्थापित वेदांता पावर प्लांट में हुए विस्फोट में 20 से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई श्रमिक अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।सरकार की ओर से घायलों को हर संभव सहायता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है। वहीं प्रशासन द्वारा घटना की जांच भी जारी है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

IAS की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टरों पर पड़ी नजर, बुलानी पड़ी पुलिस..,देखिए विडिओ

कोरबा।  शहर की सड़कों को पार्किंग और वाहन खड़े करने का अड्डा बनाने वालों पर अब प्रशासन की नजर...

More Articles Like This