टीपी नगर प्रेस कॉम्प्लेक्स में शौचालय निर्माण का भूमिपूजन, मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत ने की शुरुआत,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। विधानसभा के अंतर्गत शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए टीपी नगर स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स में महिला एवं पुरुष शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज संपन्न हुआ। यह निर्माण जिला खनिज न्यास मद (DMF) से स्वीकृत कुल 10 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण कार्य की घोषणा पूर्व में कोरबा प्रेस क्लब के मित्रों द्वारा आयोजित आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान की गई थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने उपस्थित होकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल, संरक्षक श्री मनोज शर्मा, श्री किशोर शर्मा, श्री देवेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्री युगल कैवर्त, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, श्री ई. जयंत, श्री रामेश्वर ठाकुर, श्री राजकुमार शाह सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

प्रेस कॉम्प्लेक्स में शौचालय निर्माण से पत्रकारों एवं आगंतुकों को बड़ी सुविधा मिलेगी और परिसर की आधारभूत सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की कोर्ट में 59 आरोपियों के बयान, फैसला जल्द

रायपुर : में छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आज बड़ा मोड़ आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट...

More Articles Like This