मानसून सत्र: विपक्ष के हर सवाल का मिलेगा जवाब, सरकार तैयार – अरुण साव

Must Read

रायपुर : छत्तीसगढ़ का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि, विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने सरकार तैयार है। हमने डेढ़ साल में सभी दिशाओं और हर वर्ग के लिए काम किया है। केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता में सात शहरों को अवार्ड के लिए शामिल किए जाने पर उन्होंने कहा कि हम स्वच्छता को लेकर लगातार काम कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम साव ने आगे कहा कि, मैं इन निकायों के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दीपक बैज के 2 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि, उनके नेतृत्व में कांग्रेस विधानसभा, लोकसभा, उपचुनाव, पंचायत और नगरी चुनाव हारे हैं।

कांग्रेस की आज क्या स्थिति है सबके सामने है। छत्तीसगढ़ में क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट अनुसार ओबीसी की जनसंख्या सवा करोड़ लगभग होने पर उन्होंने कहा इस डाटा पर अभी विचार होगा। विश्लेषण होगा फिर निर्णय होगा।

- Advertisement -
Latest News

D.Ed Abhyarthi : गर्दन तक पानी में उतरे अभ्यर्थी…! जल में खड़े होकर न्याय की पुकार…2300 पदों पर भर्ती की रखी मांग…देखिए विडिओ

रायपुर, 01 अप्रैल। D.Ed Abhyarthi : छत्तीसगढ़ में 2300 चयनित डीएड अभ्यर्थियों का संघर्ष अब 98वें दिन में प्रवेश कर...

More Articles Like This