कोरबा। स्वच्छता एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा शहरवासियों को दो चलित शौचालयों की सौगात दी गई। इन चलित शौचालयों का लोकार्पण माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि चलित शौचालयों के शुरू हो जाने से शहर के विभिन्न कार्यक्रमों, मेलों, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। इससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
नगर निगम द्वारा बताया गया कि ये चलित शौचालय आधुनिक सुविधा युक्त हैं तथा आवश्यकता के अनुसार शहर के अलग-अलग वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर संचालित किए जाएंगे। स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह पहल शहर को साफ-सुथरा और स्वस्थ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। नगर निगम ने आम जनता से इन सुविधाओं का संरक्षण करने और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।















