मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मीडिया की उपेक्षा: पत्रकार जमीन पर बैठकर कवरेज करने को मजबूर

Must Read

कोरबा। जिले में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था का ऐसा हाल देखने को मिला कि मीडिया प्रतिनिधियों को जमीन पर बैठकर कवरेज करना पड़ा। पूजा एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पत्रकारों के लिए न तो बैठने की समुचित व्यवस्था की गई और न ही उनके लिए कोई निर्धारित स्थान चिन्हित किया गया।
कार्यक्रम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि दूर-दराज़ से पहुंचे थे, लेकिन व्यवस्था के अभाव में उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कैमरा, माइक्रोफोन और अन्य उपकरणों के साथ जमीन पर बैठकर कवरेज करना उनकी मजबूरी बन गया।
पत्रकारों का कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं करते, लेकिन न्यूनतम सम्मान और बैठने की व्यवस्था हर सरकारी कार्यक्रम में होना चाहिए। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ ऐसा व्यवहार न केवल प्रशासनिक लापरवाही दर्शाता है बल्कि कार्यक्रम प्रबंधन पर भी सवाल खड़े करता है।
कार्यक्रम में वीआईपी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए भले ही बेहतर व्यवस्था दिखी, लेकिन मीडिया के लिए समुचित स्थान न होना स्थानीय पत्रकारों में रोष का कारण बना। उनका कहना है कि यदि समय रहते मीडिया व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती।

- Advertisement -
Latest News

​श्री राकेश पाण्डेय जी के जन्मदिवस पर ‘स्नेह मिलन समारोह एवं प्रीतिभोज’ का आयोजन

श्री राकेश पाण्डेय के जन्मदिन पर भिलाई में होगा भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे समर्थकभिलाई। भारतीय जनता पार्टी...

More Articles Like This