सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई…

Must Read

कोरबा,23 जनवरी । सुभाष चौक, निहारिका, कोरबा में आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान नेताजी के विचारों और देशप्रेम को स्मरण करते हुए जयंती की खुशी में मिठाई का वितरण भी किया गया। आयोजन में शहर के कई बंगबंधुगण उपस्थित रहे और सभी ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कोरबा बंग समाज के महासचिव अधिवक्ता श्यामल मल्लिक, अनिमेष गांगुली, संजय दुबे, एस.के. मुखोपाध्याय, अशोक गोस्वामी, तनमय गांगुली, कमल सर्वविद्या, अमित बैनर्जी, राजा मुखर्जी, रजत कर, अमलान दत्ता, सुवेंदु शीट सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This