दिल्ली धमाके का नया CCTV फुटेज आया सामने, सिग्नल पर ब्लास्ट होते ही चकनाचूर हो गए कैमरे; देखिए विडिओ

Must Read

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम को 6:52 बजे हुए आतंकी विस्फोट का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा कि सिग्नल पर ब्लास्ट होते ही कैमरे भी टूट गए। इस वीडियो को देखकर हर किसी की रूह कांप गई।

पुलिस के अनुसार, यह सीसीटीवी फुटेज विस्फोट होने से सिर्फ एक मिनट पहले का है। सोमवार शाम को जिस जगह पर यह विस्फोट हुआ, वहां 6:51 बजे काफी ट्रैफिक देखा गया। इसके अगले ही मिनट पर तेज धमाका हो गया। इस विस्फोट में काफी वाहन चपेट में आए थे।

बता दें कि इस आतंकी हमले में अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। इतना ही नहीं घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर तक लोगों के शरीर के टुकड़े पाए गए। इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

पुलिस के अनुसार, लाल किला के पास जिस कार में ब्लास्ट हुआ था, उस कार में आतंकी डॉ. उमर नबी सवार था। यह कार हरियाणा नंबर की थी और इस आई-20 कार का नंबर यह (HR 26CE7674) है।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This