हाथी के हमले में वृद्धा की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Must Read

कोरबा। तौलीपाली में हाथी के हमले में एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बताया जा रहा है कि महिला जंगल की ओर गई हुई थी। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने उसपर हमला कर दिया। घटना के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को जंगल की ओर ना जाने की हिदायत दी जा रही है। करतला क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की मौजूदगी बनी है। हाथी ग्रामीणों के खेतों में लगे फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। अब जनहानि से ग्रामीणों की टेंशन बढ़ गई है। मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

- Advertisement -
Latest News

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | JB NEWS KORBA 🔴🚨 बालको में कांग्रेस का बड़ा धरना प्रदर्शन — सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर 🚨देखिए विडिओ

कोरबा। जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को बालको नगर प्रशासन कार्यालय के सामने एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन...

More Articles Like This