एक तरफ बिलासपुर में दर्दनाक रेल हादसा, दूसरी तरफ जांजगीर में मंत्री टंकराम वर्मा गा रहे थे गाना, लोग बोले, “संवेदनहीनता की हद”…

Must Read
  • एक तरफ बिलासपुर में दर्दनाक रेल हादसा, दूसरी तरफ जांजगीर में मंत्री टंकराम वर्मा गा रहे थे गाना, लोग बोले, “संवेदनहीनता की हद”…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज 4 नम्बर की शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें 06 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, इस भीषण दुर्घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार घटना की निगरानी कर रहे हैं और राहत-बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं बिलासपुर और जांजगीर-चांपा के कलेक्टर घायलों की मदद के लिए सक्रिय हैं और राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं.

लेकिन इसी बीच जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित राज्योत्सव समारोह के समापन कार्यक्रम में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल और युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मंच पर गाना गाते नजर आए, जब पूरा प्रदेश रेल हादसे की खबर से व्यथित था, तब मंत्री के इस व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है

सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, कई यूज़र्स ने मंत्री के इस व्यवहार को “संवेदनहीनता की हद” बताया है, लोगों का कहना है कि राज्य के एक जिले में इतनी बड़ी त्रासदी हो गई और दूसरे जिले में मंत्री गीत-संगीत में मग्न रहे- यह प्रशासनिक असंवेदनशीलता का उदाहरण है।

हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, उधर, बिलासपुर रेल हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

- Advertisement -
Latest News

🔴🔥 बड़ी खबर | संकल्प यात्रा से मंत्री लखन लाल देवांगन का SECL पर बड़ा बयान 🔥🔴देखिए विडिओ

🟡 “SECL का रवैया हमेशा से खराब रहा है, SECL को सुधारने की जरूरत” 🟡📍 कोरबा: संकल्प यात्रा के...

More Articles Like This