श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्‍ताह: कथा के पांचवे दिन पूर्वमंत्री अग्रवाल ने श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

Must Read

कोरबा। शारदा बिहार कोरबा में देवेन्‍द्र श्रीवास परिवार के तत्‍वाधान में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्‍ताह का आयोजन किया गया है । कथा के पांचवे दिन पूर्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, आयोजन स्‍थल पहुंचकर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया ।  इस माैके पर श्री अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्‍कार, सदभाव, आध्‍यात्मिक चेतना के प्रसार के साथ – साथ भातृत्‍व भाव की भावना जागृत होती है । श्री अग्रवाल ने कहा कि जनवरी – फरवरी माह में देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर श्रीराम कथा अखण्‍ड नवधा रामायण, श्रीमद भागवत कथा,  श्री श्‍याम भजन महोत्‍सव का धुमधाम के साथ आयोजन हो रहा है । 

इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कथावाचक पंडित अनिल शर्मा से आशीर्वाद लिया । कथा  व्‍यास पीठ से पंडित जी ने अपनी अमृतमयी वाणी से भगवान श्री कृष्‍ण एवं सुदामा के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सुदामा चरित्र के माध्‍यम से सच्‍ची मित्रता, भक्ति, त्‍याग और समर्पण का मार्मिक संदेश मिलता है । 

- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग: उमस भरी गर्मी का ‘टॉर्चर’, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बेचैनी; राहत की उम्मीद…

कोरबा।  औद्योगिक नगरी कोरबा में मौसम के मिजाज ने लोगों को बेहाल कर रखा है। पिछले कुछ दिनों से...

More Articles Like This