नई दिल्ली में संसद परिसर के बाहर विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा-आरएसएस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने “चढ़ावा चोर-गद्दी छोड़” के नारे लगाए और कथित तौर पर राम मंदिर के चढ़ावे में अनियमितता के आरोपों को लेकर सरकार को घेरा।
विपक्ष का आरोप है कि राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार से जवाब मांगा।
वहीं, इस मामले में भाजपा की ओर से विपक्ष के आरोपों को खारिज किया गया है। यह मुद्दा संसद और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।















