कोरबा: वन नाईट क्लब के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट, युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा वायरल

Must Read


स्थान: कोरबा, छत्तीसगढ़
थाना क्षेत्र: सिविल लाइन थाना

कोरबा में स्थित एक प्रसिद्ध वन नाईट क्लब के बाहर बीती रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लब के बाहर नशे में धुत युवक और युवतियां आपस में उलझते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला, जिसने मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस को भी परेशान कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष शराब के नशे में थे, जिसके चलते यह विवाद बढ़ गया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में गाली-गलौच भी शामिल है, जिसे मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर म्यूट कर दिखाया गया है।

लिंक पर क्लिक कीजिए देखिए विडिओ

https://www.facebook.com/share/r/1Ejdazsnfv/

ओएनसी बार बना हंगामे का अड्डा

कोरबा के पॉश एरिया में स्थित ओएनसी बार में देर रात नशे में धुत युवाओं का झगड़ा अचानक सड़क पर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक-युवतियों के बीच तीखी बहस शुरू हुई जो मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो भी युवतियां उग्र बनी रहीं और खुलेआम पुलिसकर्मियों को भी गालियां देती रहीं।कोरबा में नशे में धुत युवक-युवतियों का बवाल

लिंक पर क्लिक कीजिए देखिए विडिओ ÷

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठते सवाल
यह घटना प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और युवा वर्ग में बढ़ते नशे के प्रचलन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आम लोगों और स्थानीय नागरिकों में इस घटना के बाद नाराजगी देखी जा रही है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन की भूमिका और रात्रिकालीन निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

- Advertisement -
Latest News

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बस्ती में मनाई अंबेडकर जयंती, ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर किया भोज

कोरबा। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापखर्रा में मनाया बाबा भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती...

More Articles Like This