कोरबा। जिले में धान खरीदी इन दिनों ज़ोरों पर चल रही है। मंडियों में किसानों की आवक लगातार बढ़ रही है और धान की मात्रा भी भरपूर पहुंच रही है। इसके बावजूद मिलों का समापन, पंजीयन एवं सत्यापन का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आने वाले दिनों में मंडियों में धान के जाम होने की आशंका बढ़ गई है।
किसान संगठनों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि समय रहते मिलों का पंजीयन एवं सत्यापन पूरा नहीं किया गया, तो धान खरीदी की प्रक्रिया गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। इसलिए संबंधित अधिकारियों से मांग की गई है कि मिलों के पंजीयन एवं सत्यापन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि खरीदी सुचारू रूप से जारी रह सके।















