Friday, February 20, 2026

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं से पहले हड़कंप? 48 घंटे में 5 स्टूडेंट्स ने दे दी जान; आखिर क्या है वजह

Must Read

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं से पहले ही 5 स्टूडेंट्स के सुसाइड कर लिया है, लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया. इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. आत्महत्याओं की इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल और पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है.

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले अलग-अलग जिलों से स्टूडेंट्स के सुसाइड का मामला सामने आया है. इसी वजह से परीक्षा से पहले छात्रों को होने वाले दबाव को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. छत्तीसगढ़ के कोरबा में पिछले 48 घंटों में चार 5 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया है. इनमें तीन छात्राएं और दो छात्र शामिल हैं.

उरगा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकी हुई मिली गीता की लाश
कोरबा के ही उरगा थाना क्षेत्र की धमनागुड़ी मोहार गांव की रहने वाली गीता महंत अपने घर से नहाने के लिए गई थी. लेकिन 16 साल की गीता की तालाब के पास एक पेड़ से लाश लटकी हुई मिली. बताया जा रहा है कि वह अपनी मां की मृत्यु के बाद से ही परेशान थी.
कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र इंद्रानगर दुरपा से वार्ड नंबर-5 की रहने वाली अंजलि केंवट ने फांसी लगाकर जान दे दी. वह 17 साल की थी और 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

- Advertisement -
Latest News

धमतरी में चेक बाउंस मामले में सजा पाए प्रधानपाठक निलंबित, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर हुई कार्रवाई

धमतरी: जिला धमतरी में पदस्थ एक प्रधानपाठक को न्यायालय द्वारा दण्डित किए जाने और 48 घंटे से अधिक समय तक...

More Articles Like This