भीषण गर्मी के बीच पानी की संकट से जूझ रहे लोग, नगर पालिका क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या…

Must Read

जांजगीर चांम्पा,20 जून । जांजगीर चांम्पा जिले के अकलतरा में भीषण गर्मी के बीच जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिससे जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर पालिका क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। हालात ऐसे हैं कि नगरवासियों को पानी के लिए रात-रात भर जागना पड़ रहा है, इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। नलों में पानी आता भी है तो सिर्फ 10 से 20 मिनट के लिए, जिससे सभी लोगों तक पानी पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा।

ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार नींद पूरी नहीं होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। अकलतरा नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।

- Advertisement -
Latest News

सेवा संकल्प अभियान 2026 , सेवा मेरा योगदान , जशपुर में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने लिया हिस्सा, नशामुक्त समाज का दिया...

जशपुरनगर,  जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज जशपुर नगर...

More Articles Like This