PM मोदी की ललकार: “अब देश के दुश्मनों को मिट्टी में मिला देंगे”

Must Read

मधुबनी।’ पहलगाम अटैक के बाद गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुंचे PM मोदी ने कहा- ‘पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।’

‘आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है।’

पहलगाम आतंकी हमले पर PM मोदी ने दुनिया को मैसेज देने के लिए मंच से अंग्रेजी में कहा, ‘हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को सजा मिलेगी।’

‘न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प में एक है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं जो हमारे साथ खड़े हैं।’

- Advertisement -
Latest News

🔴🚔 बड़ी खबर | थाना उरगा पुलिस की दोहरी कार्रवाई 🚔🔴देखिए विडिओ

🟥 नाबालिग से दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में POCSO एक्ट का आरोपी गिरफ्तार🟨 8 लीटर कच्ची महुआ शराब...

More Articles Like This