Sunday, February 15, 2026

Police Action : सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक के बाद कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की पुरानी बस्ती थाना में पूछताछ…देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर, 25 जनवरी। Police Action : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर रोहित सिंह तोमर रविवार को पुरानी बस्ती थाना पहुंचा, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगी है, जिसके बाद आरोपी ने थाना में आत्मसमर्पण किया।

मारपीट और सूदखोरी के मामले

रोहित सिंह तोमर पर कई व्यापारी और लोगों ने कर्ज के नाम पर मारपीट और जबरन पैसे वसूलने की शिकायतें दर्ज कराई हैं। इनमें से एक व्यापारी ने 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन बाद में रोहित तोमर और उसके भाई ने उसे 2 करोड़ 5 लाख रुपये चुकता करने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह के कई मामले सामने आए हैं, जिसमें आरोपी तोमर भाइयों ने व्यापारियों से कर्ज के बदले वसूली की और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

रायपुर के व्यवसायी और नागरिक कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके हैं कि तोमर और उसके गुर्गे उन्हें धमकी देकर पैसे मांगते हैं। उसकी आतंकवादी जैसी हरकतें शहर में खौफ पैदा कर चुकी हैं।

तोमर और उसके भाई (Police Action) का डर इतना बढ़ गया था कि लोग उनका विरोध करने से कतराते थे, हालांकि पुलिस ने कई मामलों में कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी पुलिस रोहित तोमर और उसके भाई के खिलाफ जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This