जंगल में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 20 जुआरी गिरफ्तार,थाना प्रभारी निलंबित

Must Read

कोरबा) कोरबा जिला के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवाटार के घने जंगलों में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए करतला थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर सायबर सेल, थाना उरगा एवं चौकी रजगामार की संयुक्त टीम ने भेलवाटार जंगल में घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी के चलते भागने का मौका नहीं मिला। मौके से पुलिस ने 20 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बरामदगी में शामिल:

पुलिस ने मौके से लगभग 2.5 लाख रुपये नकद, 23 मोटरसाइकिलें, एक कार और 35 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जुआ फड़ लंबे समय से जंगल में संचालित हो रहा था और इसमें बाहर से भी जुआरी पहुंच रहे थे।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय थाना स्तर पर लापरवाही को गंभीर माना। समीक्षा बैठक में पूर्व में जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद थाना क्षेत्र में इतने बड़े जुआ फड़ की जानकारी न होना इंटेलिजेंस फेलियर माना गया। इसी आधार पर निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा को 19 दिसंबर की अपराह्न से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में निरीक्षक को पुलिस लाइन कोरबा में लाइन हाजिर किया गया है और उन्हें नियमानुसार अनुषांगिक भत्ते ही देय होंगे। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से जिले के अन्य थाना प्रभारियों में भी हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

कबाड़ी के पास मिले 5 जिंदा कारतूस और पिस्टल:कोरबा में कबाड़ की गाड़ी से बरामद हुए हथियार, आर्म्स एक्ट में केस,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के बीच हथियार मिलने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी...

More Articles Like This