कोरबा में धान खरीदी की तैयारी पूरी — कलेक्टर ने संवेदनशील केंद्रों के लिए प्रभारी अधिकारी किए नियुक्त.. देखें सूची…

Must Read

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के अति संवेदनशील एवं संवेदनशील धान उपार्जन केंद्रों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की है।धान उपार्जन का कार्य 15 नवम्बर से सहकारी समितियों के माध्यम से आरंभ होगा। प्रशासन ने खरीदी अवधि के दौरान पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर अधिकारी की जिम्मेदारी तय की है।

अति संवेदनशील धान उपार्जन केंद्र एवं प्रभारी अधिकारी– उतरदा: तहसीलदार हरदीबाजार अभिजीत राजभानू। कुल्हरिया: तहसीलदार पसान विरेन्द्र कुमार। अखरापाली: तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा।

संवेदनशील धान उपार्जन केंद्र एवं प्रभारी अधिकारी –भिलाईबाजार: नायब तहसीलदार दीपका बंदेराम भगत। कटघोरा: तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर। सुमेधा: तहसीलदार दर्री प्रियंका चंद्रा। करतला: नायब तहसीलदार देवेन्द्र कुमार। तुमान: राजस्व निरीक्षक बरपाली केशर चौहान। बरपाली (बरपाली): तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय। उमरेली: राजस्व निरीक्षक कोथारी पुरुषोत्तम धाकड़े। सोहागपुर: नायब तहसीलदार बरपाली जानकी काठले। दादरखुर्द: नायब तहसीलदार कोरबा सविता सिदार। सोनपुरी: नायब तहसीलदार कोरबा दीपक पटेल। बरपाली (कोरबा): नायब तहसीलदार भैंसमा मधुसुदन। तिलकेजा: तहसीलदार भैंसमा के.के. लहरे। भैंसमा: राजस्व निरीक्षक करूणा मैत्री। नोनबिर्रा: राजस्व निरीक्षक हरदीबाजार नारायण बागरी। हरदीबाजार: राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार सोनी। कोरबी (पोंड़ी-उपरोड़ा): राजस्व निरीक्षक रंजीत भगत। मोरगा: राजस्व निरीक्षक मनीष जायसवाल। सिरमिना: राजस्व निरीक्षक सुमनदास मानिकपुरी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खरीदी अवधि के दौरान नियमित रूप से केंद्रों का निरीक्षण करें, किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और किसी भी अनियमितता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें

- Advertisement -
Latest News

चूड़ामणी गुप्ता के विरुद्ध कर्जा एक्ट के तहत मामला दर्ज, 8 मोटरसाइकिल और रजिस्टर जब्त,देखिए विडिओ

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस ने ग्रामीणों को ऊंचे...

More Articles Like This