पेट्रोल पंपों में वाई-फाई की कमी से बढ़ रही परेशानी, ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार तक की नौबत

Must Read

कोरबा।
अक्सर ऐसा देखने में आता है कि पेट्रोल पंपों पर वाई-फाई उपलब्ध न होने के कारण डिजिटल भुगतान, विशेषकर फोनपे या अन्य UPI सेवाएं सही से काम नहीं करतीं। कई बार नेटवर्क न होने की वजह से ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और इसी बीच पेट्रोल पंप कर्मचारी परिस्थिति को समझ नहीं पाते। नतीजा — ग्राहक का अपमान तक कर देते हैं।

ग्राहक बताते हैं कि वाई-फाई न होने की समस्या लगभग हर पेट्रोल पंप में देखने को मिलती है। कई बार तो भुगतान में दिक्कत आने पर ग्राहक को ही दोषी ठहराया जाता है, जबकि असली समस्या नेटवर्क या इंटरनेट की कमी होती है। पेट्रोल पंप मालिकों को भी कई बार इस बात की जानकारी नहीं होती कि उनके कर्मचारी ग्राहकों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं।

आज जब डिजिटल इंडिया की बात हो रही है, ऐसे में पेट्रोल पंपों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा ग्राहकों की सुविधा के लिए बेहद जरूरी है। इससे न केवल भुगतान की समस्या खत्म होगी बल्कि कर्मचारियों द्वारा होने वाले अनावश्यक वाद-विवाद और अभद्र व्यवहार पर भी रोक लगेगी।

ग्राहक भगवान होता है — यह बात समझना और इसे व्यवहार में उतारना हर पेट्रोल पंप कर्मचारी की जिम्मेदारी है।
फोनपे या अन्य UPI सेवाएं जब नेटवर्क के अभाव में काम नहीं करतीं, तब स्थिति कई बार विकराल रूप ले लेती है। इसलिए आवश्यक है कि सभी पेट्रोल पंपों में वाई-फाई की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

JB News
Korba, Chhattisgarh
Manish Jaiswal JB

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका  कल 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में

हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिलकोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को...

More Articles Like This