अरपापार में नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल – जब्त कबाड़ कबाड़ी को बेचने का आरोप

Must Read

बिलासपुर। शहर में कबाड़ी माफिया और नगर निगम के सिस्टम की मिलीभगत का एक और मामला सामने आया है। अरपापार सरकंडा क्षेत्र में संयुक्त पुलिस और निगम टीम ने दबिश देकर कबाड़ जब्त किया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वही जब्त किया गया कबाड़ खपरगंज के कबाड़ी व्यवसायी को बेच दिया गया।

मौके से सामने आई तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि काऊ कैचर वाहन में लोड जब्त कबाड़ को सीधे खपरगंज के कबाड़ व्यापारी की दुकान में उतारा गया और तराजू में तौल कराया गया। जैसे ही मीडिया का कैमरा वहां पहुंचा, निगम अमला आधा कबाड़ छोड़कर वहां से भाग निकला।

कबाड़ कार्रवाई या खानापूर्ति?

सुबह से चर्चा थी कि संतोष रजक नाम के कबाड़ कारोबारी के अवैध कब्जे और कबाड़ व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई की गई है। निगम अधिकारियों ने दावा किया था कि जब्त कबाड़ को पंप हाउस में रखा जाएगा, लेकिन हकीकत में उसे कोनी और खपरगंज में बेच दिया गया।

शहर में 100 से ज्यादा कलेक्शन सेंटर – कबाड़ी माफिया का सिंडिकेट सक्रिय

शहर में 80% कबाड़ सिंडिकेट इमरान और जुनैद खान जैसे बड़े कबाड़ियों के नियंत्रण में है। छोटे कबाड़ी और पन्नी-बोतल बीनने वाले उनके लिए माल इकट्ठा करते हैं और उसे सीधे रायपुर सिलयारी भेजा जाता है।

बर्तन दुकानों में चोरी का तांबा, एल्युमीनियम और पीतल की खरीद

सरकंडा, शनिचरी बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्थित कई बर्तन दुकानों में चोरी का कबाड़ बिना किसी जांच-पड़ताल के खरीदा जा रहा है।

निगम कर्मचारियों पर उठे सवाल

पहले भी कई बार नगर निगम कर्मचारियों पर कबाड़ जब्ती में हेराफेरी के आरोप लग चुके हैं। कई बार शिकायतें दर्ज होने के बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वर्जन

प्रवेश कश्यप, जोन कमिश्नर: कबाड़ बेचे जाने की जानकारी नहीं है, इसकी जांच की जाएगी।

संतोष रजक, कबाड़ी व्यापारी: एक करोड़ रुपये का कबाड़ जब्त किया गया था, जिसे निगम कर्मियों ने बेच दिया है। इसकी शिकायत कलेक्टर और एसएसपी से की जाएगी।

रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर: पूरे शहर में कार्रवाई होगी, किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

अमित कुमार, आयुक्त नगर निगम: अवैध कबाड़ पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा : अप्पू गार्डन में दिखा जन्मदिन का अनूठा उत्साह, मंत्री लखनलाल देवांगन को लड्डुओं से तौला गया

कोरबा।छत्तीसगढ़ के श्रम एवं उद्योग मंत्री व कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन का जन्मदिन इस वर्ष जिले भर में उत्साह...

More Articles Like This