Wednesday, February 11, 2026

रायगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर, नववर्ष को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था नववर्ष पर उल्लास के साथ सख्ती भी

Must Read

रायगढ़। नववर्ष के आगमन को लेकर जहां आम नागरिकों में उत्साह का माहौल है, वहीं रायगढ़ पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (IPS) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जश्न के नाम पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी सुरक्षा–हमारी जिम्मेदारी” का संकल्प

पुलिस प्रशासन ने “आपकी सुरक्षा–हमारी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ पूरे जिले में विशेष निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करने से ही खुशियाँ सुरक्षित रह सकती हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर केक काटने व हुल्लड़बाजी पर रोक

पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार सार्वजनिक सड़कों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में केक काटकर हुल्लड़बाजी करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

स्टंटबाजी और खतरनाक ड्राइविंग पर सख्त नजर

युवाओं में बढ़ते स्टंट के क्रेज को देखते हुए पुलिस ने चेतावनी दी है कि कार की छत पर चढ़कर करतब दिखाना या सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना जेल की हवा खिला सकता है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर CCTV से निगरानी

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बाइक पर ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी और तत्काल चालानी कार्रवाई की जाएगी।

बिना अनुमति डीजे और तेज आवाज पर प्रतिबंध

ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बिना अनुमति डीजे बजाने और देर रात तक तेज आवाज में संगीत चलाने पर प्रतिबंध लगाया है। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस

शराब पीकर वाहन चलाने वालों और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ विशेष पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई हैं। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

पुलिस कंट्रोल रूम ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना के लिए आपातकालीन नंबर 112 और कंट्रोल रूम नंबर 9479193299 जारी किया गया है।

नियमों के साथ सुरक्षित नववर्ष मनाने की अपील

रायगढ़ पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए शांति, सुरक्षा और हर्षोल्लास के साथ नववर्ष का स्वागत करें।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This