Tuesday, February 17, 2026

Raipur City News : 1.20 करोड़ की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो…

Must Read

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के विभिन्न थानों में जब्त 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब को माना थाना परिसर में बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में 32 थानों से जब्त 18,804 लीटर शराब को नष्ट किया गया।

Raipur City News : इसमें 12,582 लीटर देशी शराब, 5,583 लीटर विदेशी शराब, 88 लीटर महुआ शराब और 427 लीटर बियर शामिल थी। यह शराब 3,585 आबकारी अधिनियम के प्रकरणों में जब्त की गई थी और कई वर्षों से थानों में रखी हुई थी। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेंद्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक अमन रमन झा और तीन थानों के निरीक्षक मौजूद रहे।

Raipur City News : शराब की बोतलों को मैदान में फैलाकर बुलडोजर से कुचला गया, जिससे शराब पानी की तरह बहकर मिट्टी में मिल गई। यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने और समाज में नशे के खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए की गई। पुलिस ने इस कार्रवाई को एक मील का पत्थर बताया और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में खेल उत्सव का आगाज़, केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 22वें वर्ष में प्रवेश,देखिए विडिओ

स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 22वें वर्ष के...

More Articles Like This