RAIPUR : क्राइम ब्रांच ने सट्टा किंग बाबू खेमानी के घर मारी रेड…

Must Read

रायपुर,24अप्रैल। ऑनलाइन सट्टा एप ‘3 Stumps’ से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एप के मास्टरमाइंड सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में डीएसपी, टीआई समेत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

पुलिस ने घर और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बाबू खेमानी के विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस पिछले एक घंटे से लगातार तलाशी और दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

सेवा संकल्प अभियान में दिखी संवेदना की मिसाल, कुष्ठ आश्रम पहुंचकर गोपाल मोदी ने बांटी खाद्य सामग्री व स्वच्छता किट,देखिए विडिओ

कोरबा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17...

More Articles Like This