रायपुर: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सड़क पर युवक से 2 हजार छीने, लोगों ने घेरा

Must Read

रायपुर में शराब के नशे में धुत एक पुलिस कांस्टेबल का वीडियो सामने आया है। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने युवक को जांच के बहाने रुकवाया। फिर उसके जेब में रखे 2 हजार रुपए छीन लिए। युवक ने जब पैसे वापस मांगा तो पुलिसकर्मी ने देने से मना कर दिया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह शराब भट्टी के पास का है। वीडियो में तीन-चार लड़कों ने पुलिस कांस्टेबल को घेर कर रखा है।

उनका आरोप है कि कांस्टेबल पूरी तरह नशे में था। वे लोग मजदूरी करके घर वापस जा रहे थे। इस दौरान कांस्टेबल ने उन्हें रोक लिया। फिर उनकी जांच करने लगा। मजदूर के जेब में 2 हजार थे। कांस्टेबल ने पैसे को अपने पास रख लिए।

सख्त एक्शन की मांग

जब मजदूरों ने पैसा वापस मांगा तो उसने देने से मना कर दिए। इसके बाद वहां पर हंगामा की स्थिति हो गई। नशे में धूत पुलिसकर्मी को देखकर हर कोई विरोध करने लगा।

वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। फिलहाल इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This