कोरबा में ट्रैफिक जवान पर रेप का मामला दर्ज, CSEB चौकी में महिला ने की शिकायत

Must Read

कोरबा।
CSEB चौकी क्षेत्र में एक ट्रैफिक जवान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने से हड़कंप मच गया है। आरोपी का नाम पवन चंद्रा बताया जा रहा है, जो पीड़ित महिला का ही रिश्तेदार है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पीड़िता की शिकायत पर CSEB चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पवन चंद्रा कोरबा जिले में ट्रैफिक विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

इस मामले पर कोरबा जिले के CSP भूषण एक्का ने जानकारी देते हुए कहा कि:

“CSEB चौकी में महिला संबंधी एक मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में कहा गया है कि मामला विवेचना में लिया गया है, आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।”

JB News Korba (Manish Jaiswal JB)
कोरबा के इस मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है। जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आती जाएगी, JB News आपको अपडेट करता रहेगा।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This