झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म, बेटी की बीमारी ठीक कराने मां ने बुलाया था बैगा, नींबू फेंकने के बहाने नर्सरी ले गया आरोपी, फिर घटना को दिया अंजाम…

Must Read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है। बेटी की बीमारी ठीक कराने के लिए घर बुलाए गए बैगा ने विश्वास को तोड़ते हुए नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपी ने वारदात के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव भी बनाया।

यह मामला थाना नंदिनी नगर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की तबीयत खराब होने पर उसकी मां ने 22 दिसंबर को बेमेतरा जिले के परसबोड़ गांव निवासी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा को झाड़-फूंक के लिए बुलाया था। झाड़-फूंक के बाद आरोपी ने नींबू फेंकने का बहाना बनाकर बच्ची को घर से कुछ दूरी पर स्थित नर्सरी में ले गया, जहां उसने डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसकी जान ले लेगा। डर और सदमे में रहने के बावजूद पीड़िता ने साहस दिखाया और पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद 24 दिसंबर को महिला ने थाना नंदिनी नगर में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 345/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (1), 351 (3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा, उम्र 25 वर्ष निवासी – परसबोड़, थाना साजा, जिला बेमेतरा

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING: रील के चक्कर में बाबा के भक्त भिड़े… कथा से ज्यादा अमरजीत और बसंत अग्रवाल की चर्चा

कोरबा।शहर में इन दिनों चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से ज्यादा चर्चा अब भक्तों के बीच हुए...

More Articles Like This