कोरबा में रवि साहू का अवैध कबाड़ कारोबार चर्चा में — चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी, कार्रवाई की मांग तेज,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।
कोरबा शहर में अवैध कबाड़ कारोबार का जाल तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है कि रवि साहू नामक व्यक्ति द्वारा शहर में बड़े पैमाने पर कबाड़ का अवैध व्यवसाय किया जा रहा है, जिससे लोहा और अन्य धातुओं की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि रवि साहू और उससे जुड़े लोगों द्वारा कबाड़ का गोरखधंधा खुलेआम चलाया जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इसके चलते कोरबा शहर में आए दिन शांति भंग की स्थिति बन रही है और अपराध की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

निवासियों का कहना है कि चोरी की कई वारदातें कबाड़ व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं और चोरों के लिए ये अवैध कबाड़ प्लांट सुरक्षित ठिकाने का काम कर रहे हैं। बड़ी गाड़ियों के पार्ट्स, लोहे की सामग्री और औद्योगिक उपकरण चोरी होकर इन्हीं जगहों पर बेचे जा रहे हैं।

कई बार नागरिकों द्वारा इस अवैध कारोबार की शिकायत पुलिस और प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आम जनता में असंतोष व्याप्त है।

शहरवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुलिस महानिदेशक रायपुर और कोरबा एसपी से निवेदन किया है कि अविलंब जांच कर रवि साहू सहित ऐसे सभी अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और शहर में कबाड़ के अवैध धंधे पर रोक लगाई जाए।

— JB News Korba | रिपोर्ट: मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

ढपढप में दिव्य हनुमत कथा का भव्य समापन, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के ढपढप में आयोजित दिव्य हनुमत कथा का आज भव्य समापन हुआ, जहां आस्था का अद्भुत सैलाब...

More Articles Like This