कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर में रवि सिंह चंदेल को महामंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
नव नियुक्त महामंत्री रवि सिंह चंदेल ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
रवि सिंह चंदेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंडू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के अध्यक्ष मुकेश राठौर तथा प्रदेश सचिव विकास सिंह का विशेष रूप से आभार जताया।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से उन्हें संगठन में यह महत्वपूर्ण पद मिला है। वे संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
नियुक्ति की खबर मिलते ही कोरबा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रवि सिंह चंदेल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
शुभेच्छु : समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, राताखार।
JB News Korba – Manish Jaiswal
Must Read
- Advertisement -















