कोरबा प्रेस क्लब के  सदस्य रणविजय सिंह की पूजनीय माताजी श्रीमती धर्मशीला सिंह  का शुक्रवार को आकस्मिक निधन,कल होगी अंतिम यात्रा

Must Read

कोरबा, 19 जून। कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य एवं पावर हाइट्स कॉलोनी निवासी रणविजय सिंह की पूजनीय माताजी श्रीमती धर्मशीला सिंह (68 वर्ष) का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों तथा प्रेस क्लब परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीमती धर्मशीला सिंह अत्यंत सरल, ममतामयी एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। अपने सौम्य व्यवहार और सामाजिक सरोकारों के कारण वे परिवार एवं समाज में विशेष सम्मान रखती थीं। उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 20 जून 2026 को दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम, कोरबा में संपन्न होगा।

कोरबा प्रेस क्लब ने श्रीमती धर्मशीला सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। प्रेस क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ॐ शांति।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, 300 से अधिक गांव जलमग्न; आवागमन पर भी असर

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से बस्तर संभाग में त्राहि-त्राहि मच...

More Articles Like This