निगम सभागृह में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। नगर पालिक निगम के नवीन सभागृह स्थित एमआईसी कक्ष में आज विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखनलाल देवांगन, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, सभापति नूतन सिंह सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।

बैठक में निगम क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी जोन, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन एवं बालको नगर जोन के विभिन्न वार्डों में संचालित विकास कार्यों की वार्डवार समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न मदों से स्वीकृत प्रगतिरत, पूर्ण एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी ली गई।

समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं तथा प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराया जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि विष्णुदेव साय एवं अरुण साव के नेतृत्व में राज्य सरकार आधारभूत संरचना एवं नगरीय विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

मेकाहारा अस्पताल में लगी आग, अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी; दमकल ने संभाला मोर्चा,देखिए विडिओ

रायपुर । राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को आग लगने से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।प्रारंभिक जानकारी […]

More Articles Like This