स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, सीएमएचओ ने दिए कड़े निर्देश..

Must Read

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी की अध्यक्षता में 11 सितंबर को खंड चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की रूपरेखा तय की गई।सीएमएचओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी की आधार आधारित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। नेक्स्ट जेन पोर्टल, आरबीएसके, आयुष्मान भारत, आभा आईडी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य, आरोग्य मेला, कुष्ठ, टीबी, सिकल सेल सहित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।टीबी नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए गए कि प्रभावित क्षेत्रों में कैंप मोड में जांच व एक्स-रे कराए जाएं और सभी केस निक्षय पोर्टल में दर्ज हों। सिकल सेल की जांच 40 वर्ष तक के सभी लोगों का सॉल्युबिलिटी टेस्ट कर की जाएगी।साथ ही सभी प्रसव व टीकाकरण की जानकारी यू-विन पोर्टल में दर्ज करने, मानसिक रोगियों की स्क्रीनिंग कर टेली मानस कंसल्टेशन कराने और किसी भी गांव में आउटब्रेक की सूचना तुरंत देने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ ने कहा कि सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की उपलब्धि शत-प्रतिशत हासिल करना अनिवार्य है।

- Advertisement -
Latest News

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने बांटा शिशु किट, जिला चिकित्सालय में 100 बच्चों को मिली सहायता

कोरबा। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा ने सोमवार को जिला चिकित्सालय में जन-स्वास्थ्य सेवा के तहत लगभग 100 नवजात/शिशुओं को बेबी-किट वितरित किए।...

More Articles Like This