जांजगीर, 15 जनवरी। Road Safety : आज दोपहर लगभग 3:45 बजे राहौद बस्ती मेन रोड पर ओवरस्पीडिंग के कारण दो मोटरसाइकिल सवार आमने-सामने टकरा गए। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी समय वहां से गुजर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर, श्री उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा, श्री यदुमणि सिदार ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए SDOP शिवरीनारायण के शासकीय वाहन का उपयोग कर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पामगढ़ अस्पताल पहुंचाया।
मौके पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए ASP कश्यप ने कहा कि सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने मोटरसाइकिल चालकों से अपील की कि हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, ताकि दुर्घटनाओं में जानमाल की हानि रोकी जा सके। पुलिस अधिकारियों की इस तत्परता और मानवता ने हादसे के समय घायलों की जान बचाई और स्थानीय लोगों के बीच प्रशंसा का विषय बनी।















