रोटरी क्लब ऑफ कोरबा की 53वीं चेंजओवर सेरेमनी 13 जुलाई को, नई टीम का होगा पदस्थापना समारोह

Must Read

कोरबा। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा 53वीं चेंजओवर सेरेमनी (2026-27) का आयोजन सोमवार, 13 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब की नई नेतृत्व टीम का औपचारिक पदभार ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन होटल ब्लू डायमंड, कोरबा में शाम 7:30 बजे से किया जाएगा। समारोह में रोटरी क्लब के नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री जयसिंह अग्रवाल जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन शामिल होंगे।

वहीं, कार्यक्रम में रोटेरियन आलम सिंह रूपरा जी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3261 बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा रोटेरियन आशीष अग्रवाल जी, असिस्टेंट गवर्नर 3261 भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

विशेष अतिथियों की रहेगी उपस्थिति

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में

  • श्री कांत बुधिया जी, अध्यक्ष जिला उद्योग संघ
  • श्री राजकिशोर प्रसाद जी, पूर्व महापौर कोरबा

की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा की नई टीम में:

  • अध्यक्ष (2026-27): रोटेरियन सतनाम एस. मल्होत्रा
  • सचिव (2026-27): रोटेरियन मनोज कुमार अग्रवाल
  • कोषाध्यक्ष (2026-27): रोटेरियन निकेश अग्रवाल

नए दायित्व संभालेंगे।

वहीं, वर्ष 2025-26 की टीम में:

  • अध्यक्ष: रोटेरियन नितिन चतुर्वेदी
  • सचिव: रोटेरियन संतोष जैन
  • कोषाध्यक्ष: रोटेरियन भूमिका अग्रवाल

रहे हैं।

फेलोशिप डिनर के साथ होगा समापन

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और सदस्यों के लिए फेलोशिप डिनर का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा : सीएसईबी चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, पुलिस जांच में जुटी। दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष; तलवार और धारदार,देखिए विडिओ

कोरबा शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक...

More Articles Like This