पंकज जायसवाल जी के निधन से रोटरी परिवार शोकाकुलसामाजिक क्षेत्र को लगा बड़ा आघात

Must Read

रोटरी परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं रोटरी क्लब के सक्रिय सदस्य तथा पूर्व साडा अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर जायसवाल जी के सुपुत्र पंकज जायसवाल जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाला है।

लंबे समय से कोमा में चल रहे पंकज जायसवाल जी ने आज शाम अंतिम सांस ली। उनके निधन से रोटरी परिवार सहित संपूर्ण सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

पंकज जायसवाल जी स्वभाव से बेहद मिलनसार, सरल और सेवाभावी व्यक्ति थे। समाज हित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले पंकज जी का असमय जाना सभी के लिए गहरा आघात है। उनकी सामाजिक सेवाओं और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में साहस एवं धैर्य प्रदान करें।

ॐ शांति

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की कोर्ट में 59 आरोपियों के बयान, फैसला जल्द

रायपुर : में छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आज बड़ा मोड़ आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट...

More Articles Like This