Saturday, February 14, 2026

शक्ति नाला पर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2.38 करोड़ स्वीकृत

Must Read

रायपुर,15अक्टूबर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-आरंग के करहीडीह के पास शक्ति नाला में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 38 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं 55 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना का कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

- Advertisement -
Latest News

किसानों की सुविधा के लिए गांवों में लग रहा किसान चौपाल, कृषि संवाद को मिल रहा सशक्त मंच

कोरबा। किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

More Articles Like This