कोरबा के हैलीपेड पर नियम क़ानून की उड़ी धज्जियाँ,चाम्पा से आये नाबालिगो ने कार के बोनट पर चाकू से काटा केक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

कोरबा . औद्योगिक नगरी कोरबा के हेलीपैड पर गुरुवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जांजगीर-चांपा से आए कुछ युवकों और नाबालिगों को पुलिस ने तलवार से केक काटते रंगे हाथों पकड़ लिया। जन्मदिन के जश्न के नाम पर सरेराह हथियारों का प्रदर्शन कर रहे इन रईसजादों की पार्टी पर मानिकपुर पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस ने मौके से 3 फीट लंबी धारदार तलवार जब्त की है।जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से 8-9 युवक और नाबालिग दो लग्जरी गाड़ियों (स्कॉर्पियो और अर्टिगा) में सवार होकर कोरबा पहुंचे थे। इनमें से एक नाबालिग का जन्मदिन था। कोरबा की कुछ नाबालिग सहेलियों के साथ मिलकर ये सभी रात के अंधेरे में हेलीपैड पर जश्न मना रहे थे। स्कॉर्पियो की छत पर केक रखकर 3 फीट की तलवार से उसे काटा गया और तेज म्यूजिक पर शोर-शराबा शुरू कर दिया गया।

- Advertisement -
Latest News

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की

नई दिल्ली, 10 अप्रैल । बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के...

More Articles Like This