Saturday, February 14, 2026

दुखद समाचार : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Must Read

देश के जाने-माने उद्योगपति और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी खुद अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। बेटे के निधन से अग्रवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बेटे के निधन को अपने जीवन का सबसे कठिन और अंधकारमय क्षण बताया। उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा कि एक पिता के लिए बेटे को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपने बेटे को जीवन से भरपूर, ऊर्जावान और सपनों से भरा इंसान बताया और कहा कि यह क्षति उनके लिए कभी न भरने वाला खालीपन छोड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 49 वर्षीय अग्निवेश अग्रवाल अमेरिका में एक हादसे के बाद इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह गए। इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

अग्निवेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे थे और वेदांता समूह से जुड़ी कई कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके थे। वे कॉरपोरेट जगत में एक सक्रिय भूमिका में थे और अपने व्यावसायिक दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा और वे सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखते थे।

बेटे के निधन की खबर सामने आने के बाद उद्योग जगत, राजनीतिक हस्तियों और आम लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हजारों लोग अग्रवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जता रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

किसानों की सुविधा के लिए गांवों में लग रहा किसान चौपाल, कृषि संवाद को मिल रहा सशक्त मंच

कोरबा। किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

More Articles Like This