Monday, February 16, 2026

Salman Khan: ईद पर सलमान खान की झलक, बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस को दी मुबारकबाद…

Must Read

मुंबई। Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने फैंस को खास अंदाज में मुबारकबाद दी। हमेशा की तरह इस बार भी उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी भीड़ जमा थी, जो भाईजान की एक झलक पाने के लिए बेताब थी। हालांकि, इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सलमान खान ने बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस को हाथ हिलाकर ईद की शुभकामनाएं दीं।

Salman Khan: भांजे-भांजी के साथ दिखे सलमान
सलमान खान अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ उनकी बहन अर्पिता खान के बच्चे आहिल शर्मा और आयत शर्मा भी मौजूद थे। सफेद पठानी कुर्ता-पायजामा पहने सलमान ने अपनी मासूमियत भरी मुस्कान के साथ फैंस को मुबारकबाद दी। आहिल और आयत भी अपने प्यारे अंदाज में सलमान के साथ इस खास पल का हिस्सा बने।

Salman Khan: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फिर भी फैंस से जुड़े सलमान
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के चलते सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, और सलमान ने भी अपनी बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे रहकर फैंस से मुलाकात की। हालांकि, यह सुरक्षा उपाय भी सलमान को अपने चाहने वालों से दूर नहीं रख सका।

Salman Khan: ईद से पहले ही दिया ‘सिकंदर’ का तोहफा
गौरतलब है कि सलमान खान ने ईद से ठीक पहले अपने फैंस को एक और तोहफा दिया था, उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मौके पर उनके प्रशंसक और भी ज्यादा उत्साहित नजर आए। सलमान खान की ईद की इस खास झलक ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है। चाहे बुलेटप्रूफ शीशा हो या कड़ी सुरक्षा, भाईजान के चाहने वालों का प्यार हर रुकावट को पार कर जाता है!

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This