भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में संजीव कुमार शर्मा एवं सह संयोजक के रूप में संजय पांडेय (सोनू) व मनोज अग्रवाल के मनोनयन के पश्चात आज सभी ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया एवं बधाई दी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता एवं किसान मोर्चा के कार्यालय प्रभारी शिव चंदेल भी उपस्थित रहे।















