वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का कोरबा आगमन, श्री सप्तदेव मंदिर में दर्शन कर अशोक मोदी से की सौजन्य भेंट

Must Read

कोरबा। भारत के वरिष्ठ पत्रकार, प्रखर विचारक एवं ओजस्वी वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का दिनांक 22 दिसंबर 2025, सोमवार को कोरबा आगमन हुआ। उनके आगमन के अवसर पर टी.पी. नगर स्थित आशीर्वाद पाइंट में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य राष्ट्रवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को लेकर विश्व हिन्दू परिषद महानगर अध्यक्ष गौरव मोदी 21 दिसंबर 2025, रविवार को अपने दल-बल के साथ रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का आत्मीय स्वागत किया एवं उन्हें कोरबा लेकर आए।
रायपुर से कोरबा पहुंचने के पश्चात सर्वप्रथम पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संक्षिप्त संबोधन में अपने आराध्य देवों के प्रति अटूट निष्ठा रखने तथा आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करने का आह्वान किया।
इसके पश्चात पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ “मोदी विला” पहुंचे, जहां उन्होंने कोरबा जिले के प्रथम विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष अशोक मोदी से सौजन्य भेंट की एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना तथा वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य पर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही उन्होंने अशोक मोदी के परिवारजनों के साथ कुछ समय आत्मीय वातावरण में व्यतीत किया।
वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ के कोरबा प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका  कल 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में

हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिलकोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को...

More Articles Like This