तिलकेजा गांव में सनसनी: अज्ञात लोगों ने वाहन और बाइक में लगाई आग, लाखों का नुकसान,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलकेजा में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 2 बजे गांव में खड़ी एक इक्को वाहन और दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया।

वाहन मालिक नरेंद्र उरांव ने बताया कि इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि यह घटना गांव में दहशत फैलाने की सोची-समझी साजिश हो सकती है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

इस मामले में सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि उरगा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

👉 पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -
Latest News

नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ

काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

More Articles Like This