Saturday, February 14, 2026

भोपाल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर मॉडल की हत्या की

Must Read

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक और लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कासिम खान नामक युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक मॉडल युवती खुशबू अहिरवार से प्रेम संबंध बनाए, लेकिन जब युवती को उसकी असलियत का पता चला, तो युवक ने गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

झूठी पहचान बनाकर फंसाया प्रेम जाल में

मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर तीन महीने तक खुशबू को धोखे में रखा। जब युवती को कासिम की असली पहचान पता चली और उसने शादी से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान

सूत्रों के मुताबिक, मॉडल के शरीर पर कई घाव और चोटों के निशान पाए गए हैं, जो यह साबित करते हैं कि उसकी बेहद क्रूर तरीके से हत्या की गई। फिलहाल शव का हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

इलाके में तनाव, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

विकास को मिली रफ्तार: कोरबा में 36.54 करोड़ से बनेगा गौरव पथ, मंत्री लखन लाल देवांगन का प्रयास हुआ सफल

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से 25 करोड़ और जिला खनिज न्यास मद से 11.54 करोड़ की राशि स्वीकृतकोरबा। मुख्यमंत्री नगरोत्थान...

More Articles Like This