कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक मामला: पोस्टमॉर्टम के नाम पर 3 कर्मचारियों ने मांगे पैसे

Must Read

कोरबा में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तीन कर्मचारियों पर पीड़ित परिवार से अवैध रूप से पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगा है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

तेज रफ्तार ऑयल टैंकर की टक्कर से हुई मौत
जानकारी के अनुसार मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मृतक की पहचान राहुल मरावी (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम अरदा का रहने वाला था और रोजी-मजदूरी करता था। राहुल पिछले कुछ दिनों से अपने रिश्तेदार अर्जुन मरकाम के घर रहकर काम कर रहा था। सोमवार देर शाम वह अर्जुन के साथ बाइक से बस स्टैंड गया था। कुछ देर घूमकर आने की बात कहकर वह वहां से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा।

बाद में कसनियां के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर अर्जुन ने घायल युवक को राहुल के रूप में पहचाना। तेज रफ्तार ऑयल टैंकर की टक्कर से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। अर्जुन उसे निजी वाहन से कटघोरा के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई और शव को मॉर्च्यूरी में रखा गया।

पोस्टमॉर्टम के लिए मांगे गए 2 हजार रुपए
मंगलवार सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसी दौरान आरोप है कि मॉर्च्यूरी में तैनात तीन सफाई कर्मचारियों चैनया, रवि कुमार और बली ने पोस्टमॉर्टम के लिए परिजनों से 2 हजार रुपए की मांग की। परिजनों ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कही लेकिन कर्मचारियों ने कथित तौर पर पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया रोक दी। मजबूर होकर परिजनों और परिचितों ने चंदा कर 1700 रुपए की व्यवस्था की। पैसे देने के बाद ही पोस्टमॉर्टम शुरू किया गया।

मामले का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सह-अधीक्षक डॉ. रविकांत जाटवर ने मॉर्च्यूरी कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और पीड़ित परिवार से ली गई पूरी रकम वापस कराई। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमॉर्टम जैसी प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। पैसे मांगने वाले तीनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की कोर्ट में 59 आरोपियों के बयान, फैसला जल्द

रायपुर : में छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आज बड़ा मोड़ आया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट...

More Articles Like This