कोरबा। शहर के नया बस स्टैंड, टी.पी. नगर में शिवाय हॉस्पिटल की शुरुआत की गई है, जहां मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा तथा 24×7 आपातकालीन सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां मस्तिष्क चोट, लकवा, ब्रेन हेमरेज, ट्रॉमा, सायटिका, नवजात शिशु एवं बच्चों का संपूर्ण इलाज किया जाएगा। इसके अलावा बच्चेदानी का दर्द, ऑपरेशन, पेट से जुड़ी बीमारियां, दर्दरहित डिलीवरी, कैंसर, हर्निया ऑपरेशन, फ्रैक्चर और फिजियोथेरेपी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल में रीहैबिलिटेशन सेंटर की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज और देखभाल मिल सके।
शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी (नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. आस्था वैष्णव (माइक्रोबायोलॉजिस्ट), डॉ. अमन श्रीवास्तव (फिजिशियन) और डॉ. दिविक एच. मित्तल (चेस्ट एवं पल्मोनरी सर्जन) अपनी सेवाएं देंगे।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से इस हॉस्पिटल की शुरुआत की गई है, ताकि लोगों को शहर में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिल सके।















