टोलकर्मियों के साथ दीपावली पर हुआ कुछ ऐसा कि दो घंटे खोल दिया टोल प्लाजा, दस हजार से ज्यादा गाड़ियाँ निकल गई मुफ्त में।

Must Read

October 21, 2025

लखनऊ (उ.प्र.) : कभी – कभी बचत करना कंजूसी जैसा भी साबित हो जाता है, इसलिये बचत और कंजूसी में फर्क करना आना चाहिये, नहीं तो बड़ा नुकसान ३हो सकता है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दिवाली पर कम बोनस मिलने से नाराज टोलकर्मियों ने ऐसा काम किया कि कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हो गया और आम जनता को फायदा हो गया। दरअसल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फतेहाबाद टोल पर तैनात कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से 1100-1100 रुपये का बोनस मिला था, जिसके चलते सारे कर्मचारी नाराज हो गये। इसके बाद उन्होंने गुस्से में टोल खोल दिया और फिर पूरा एक्सप्रेस-वे कुछ घंटों के लिए फ्री हो गया और गाड़ियाँ बेरोकटोक आने – जाने लगी। इसके कारण कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच समझौता कराया। तब जाकर कहीं दो घंटे बाद टोल पर हालात सामान्य हुए।

दो घंटे में लगभग 10 हजार से ज्यादा वाहन टोल टैक्स दिए बगैर निकल गये। इस हैरान करने वाली घटना में प्राप्त जानकारी के मुताबिक टोल प्लाजा की जिम्मेदारी श्री साइन एंड दातार कंपनी के पास है। कंपनी ने इसी साल मार्च के महीने से इस टोल का संचालन संभालना शुरू किया है। कंपनी ने दीपावली के मौके पर अपने कर्मचारियों को केवल 1100 रुपये का बोनस दिया।

कर्मचारियों का कहना था कि पूरे साल इतनी मेहनत करने के बाद कम बोनस मिला है, जो अपमानजनक है। ऐसे में कर्मचारियों का कहना था कि जब कंपनी ने मार्च में ठेका लिया था, तब भी वे यहीं काम कर रहे थे, तो फिर आधे साल का हवाला देकर कम बोनस कैसे दिया जा सकता है? कर्मचारियों ने सुबह की शिफ्ट शुरू होते ही बोनस के विरोध में काम करना बंद कर दिया और गेट खोल दिए। कुछ ही मिनटों में लंबी लाइन में खड़ी गाड़ियां बिना रुके निकलने लगीं। करीब दो घंटे तक टोल बूथ पर एक भी टैक्स जमा नहीं हुआ। इस तरह कंपनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ गया।

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This