ओवरलोड वाहनों से वसूली करने वाले आरक्षक को SSP ने किया सेवा से बर्खास्त, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच…

Must Read

दुर्ग। पुलिस विभाग में अनुशासन का संदेश देते हुए दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कड़ा कदम उठाया है। यातायात विभाग में तैनात आरक्षक अर्जुन दुबे को ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, दुबे सुपेला सब्जी मंडी क्षेत्र में ट्रकों और छोटे मालवाहक वाहनों से ₹200 से ₹2000 तक की वसूली कर रहा था। व्यापारियों की शिकायत पर एएसपी यातायात ऋचा मिश्रा ने मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने दुबे को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।

जांच में यह भी सामने आया कि दुबे ने ट्रांसपोर्टर दुर्गेश सिन्हा से ₹5600 अपने बैंक खाते में ले लिए थे। एएसपी (ग्रामीण) अभिषेक झा ने बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर इस वसूली को प्रमाणित किया। विभागीय प्रक्रिया में दुबे को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले उसे कर्तव्य में लापरवाही के कारण वेतनवृद्धि रोकने का दंड भी दिया गया था। अंततः पुलिस रेग्यूलेशन पैरा 221 (क) के तहत उसकी सेवा समाप्त कर दी गई।

इसी कड़ी में, स्मृति नगर चौकी में पदस्थ एएसआई प्रमोद सिंह और आरक्षक रवि ठाकुर को फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में लाइन अटैच किया गया है। शिकायतों की जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें रक्षित केंद्र में स्थानांतरित किया गया।

एसएसपी अग्रवाल ने साफ संदेश दिया है कि पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले और ड्यूटी में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

🇮🇳 🚨 बड़ी खबर | कोरबा 🚨 🇮🇳🟧⚪🟩 घंटाघर में फिर शान से लहराया तिरंगा! 🟩⚪🟧देखिए विडिओ

🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳🚩 झंडा रहे हमारा ऊँचा! 🚩कोरबा के घंटाघर में नगर निगम द्वारा लगाया गया...

More Articles Like This