अंबिकापुर क्षेत्रीय इकाई का हुआ गठन, विनोद शुक्ला बने क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं अभिषेक बोहिदार को बनाया गया क्षेत्रीय सचिव…
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ – महासंघ प्रदेश कार्यसमिति बैठक, दिनांक 30.11.2025 को अंबिकापुर के कल्याण केंद्र भवन में प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ के द्वारा किया गया। बैठक में विशेष रूप से भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री युवा विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी राजकुमार नायक, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य पूर्णिमा साहू, अखिल भारतीय सेवानिवृत्ति कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री सी एस दुबे, ठेका प्रभारी द्वय एस के मजूमदार एवं मदन मोहन पांडे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महासंघ के प्रदेश कार्यालय मंत्री चेतनानंद दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि बैठक में प्रदेश महामंत्री के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रदेश के दूरस्थ अंचल में महासंघ की सशक्तता और व्यापकता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय सचिवों से विगत तीन माह के प्रवास, कार्यक्रम, सदस्यता और विभिन्न मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा करते हुए प्रतिवेदन लिया गया। भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल के द्वारा भारत सरकार के श्रम कानून के बारे ने विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा महासंघ के सतत संघर्ष और 09 अक्टूबर के विशाल आमसभा एवं धरना प्रदर्शन के परिणाम स्वरूप शीघ्र ही 2004 के बाद नियुक्त विद्युत कर्मियों के पुरानी पेंशन बहाली लागू होने और संविदा कर्मियों के वेतन वृद्धि होने के संबंध में जानकारी देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि प्रदेश में सक्रिय कुछेक अन्य यूनियन के प्रतिनिधी, जो धरातल पर कुछ नहीं करते, लेकिन बिचौलिए का कार्य करते हुए कर्मचारियों से चंदा लेकर भ्रामक समाचार प्रचारित करते हैं, ऐसे लोगों से सचेत और सावधान रहने की सलाह दी गई। इस दौरान अंबिकापुर क्षेत्र का सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय इकाई का गठन किया गया। विनोद शुक्ला को क्षेत्रीय अध्यक्ष और अभिषेक बोहिदार को क्षेत्रीय सचिव का दायित्व दिया गया। बैठक में चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के द्वारा दिसंबर में पूरे प्रदेश भर में सघन प्रवास किया जाएगा और सदस्यता लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। प्रवास एवं संगठनात्मक दृष्टि से चर्चा उपरांत बैठक में निर्णय लिया गया कि रायपुर के मोरध्वज जायसवाल प्रदेश कार्य समिति के उपाध्यक्ष होंगे एवं राजनांदगांव क्षेत्र के प्रभारी के रूप में कार्य देखेंगे। इसी प्रकार रायगढ़ क्षेत्र के प्रभारी के रूप में अभिषेक बोहिदार को नामांकित किया गया तथा जगदलपुर क्षेत्र के लिए कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिन्हा एवं उपाध्यक्ष केवल वर्मा का नाम तय किया गया। बैठक में प्रदेश भर के प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी, सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हुए। आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिन्हा के द्वारा किया गया।















