स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी—कोरबा में मितानिनों का हुआ भव्य सम्मान, जनप्रतिनिधि रहे शामिल

Must Read

JB NEWS, KORBA (Chhattisgarh)
रिपोर्ट : मनीष जायसवाल

कोरबा। वार्ड 4 में आज मितानिन दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड 3, 4, 5 एवं 15 की सभी मितानिन बहनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जय सिंह अग्रवाल जी शामिल हुए।

कार्यक्रम में पार्षदगण — रवि सिंह चंदेल, कृपा राम साहू, मुकेश राठौर, रत्ना बंजारे, तामेश अग्रवाल, पुष्पा स्वामी, अनीमा सिंह, मोहन चंद्रा, बिरसिंह, शुभम विश्वकर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलेखा राय, कमलेश यादव, गोदावरी वर्मा, मीना यादव सहित सभी मितानिन बहनों को स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा कार्य और जनहित में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एवं पार्षदगणों ने मितानिनों की सराहना करते हुए कहा कि मितानिन स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जो निस्वार्थ भाव से जनता के स्वास्थ्य की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This