कोरबा को पर्यटन जिला घोषित करने की मांग, सुनील जैन ने सीएम व केंद्र को लिखा पत्र

Must Read

कोरबा। प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से समृद्ध कोरबा को अब पर्यटन जिला का दर्जा दिलाने की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और राज्य पर्यटन मंत्री डॉ. राजेश तिवारी को पत्र लिखकर कोरबा को पर्यटन जिला घोषित करने की पहल करने का आग्रह किया है।

22 प्रमुख स्थलों का किया उल्लेख

पत्र में सुनील जैन ने जिले के लगभग 22 प्रमुख पर्यटन स्थलों का हवाला दिया है। इनमें कुदुरमाल , सतरेंगा झील, देवपहरी जलप्रपात, सर्वमंगला मंदिर, , चैतुरगढ़, दामोदरा ,रानी झरना, नाकियां,केंदई फाल,केशला घाट, झोरा घाट, बुक्का गोल्डन प्वाइंट,सिल्वर जुबली पार्क,अशोक वाटिका, घंटाघर चौक और एशिया की सबसे बड़ी ओपन कास्ट खदानें (दीपका, गेवरा, कुसमुंडा) प्रमुख हैं।

पर्यटन से जुड़ेगा रोजगार और विकास

जैन ने कहा कि कोरबा को पर्यटन जिला घोषित करने से यहां पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। होटल, रेस्टोरेंट, गाइड, ट्रैवल एजेंसी जैसे क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही यहां की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को भी नई पहचान मिलेगी।

प्रदेश का गौरव बढ़ेगा

कांग्रेस नेता ने कहा –
“कोरबा के पास अपार संभावनाएं हैं। यदि इसे पर्यटन जिला घोषित किया जाता है तो यह न केवल स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव भी बढ़ाएगा।”

- Advertisement -
Latest News

भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में हुआ ‘ऑपरेशन...

More Articles Like This